कानपुर: पुलिस ने की ट्रैफिक दोस्त अभियान की शुरुआत, अपर पुलिस आयुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
पुलिस ने ट्रैफिक दोस्त अभियान की शुरुआत की है।अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र ने जानकारी दी कि, इस अभियान के माध्यम से जनता से ट्रैफिक की समस्याओं के विषय में जानकारी ली जाएगी, साथ ही जनता से ही सुझाव भी मांगा जाएगा। जनता अपने सुझाव और शिकायत हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए दे सकती है।