किदवई नगर पुलिस ने जंगलेश्वर मंदिर के पास से मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त सलमान खान को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के पास से 1 किलो 504 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ है।अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जा रहा है।