पूरनपुर: नेशनल हाईवे पर बस की चपेट में आए दो कांवड़ियों को किया गया जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत बारीबुझिया गांव के पास गुरुवार शाम नेशनल हाईवे पर बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस से दोनों को पूरनपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।