सुजानगढ़: सुजानगढ़ में श्रीगंगानगर की घटना को लेकर हुआ प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग
सुजानगढ़। श्रीगंगानगर में नाबालिग बालिका के साथ हुई ज्यादती की घटना के विरोध में बुधवार को निजी स्कूलों के शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया। गणेश मंदिर से विरोध रैली निकालते हुए सभी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। शिक्षक नेता गुरुदेव गोदारा ने कहा कि ऐसी घटनाए मानवता को संसार करती है।