प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता एवं अधिकाधिक लाभार्थियों को जोड़ने हेतु जिला प्रशासन का प्रयास जारी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, बांका एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांका द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 28.10.2026 को बाराहाट प्रखंड तथा दिनांक 29.10.2026 को कटोरिया प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं (डीलरों) को उक्त योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें अपने-अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर कई डीलरों एवं प्रखंड कर्मियों ने योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भी किया है। जिला प्रशासन, बांका द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं तथा स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
1 views | Banka, Bihar | Oct 29, 2026