बहराइच: बिटाना हॉस्पिटल के पास से थाना दरगाह पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने मल्हीपुर रोड बिटाना हॉस्पिटल के पास से धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने गुरुवार शाम को बताया कि दोनों अभियुक्त धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित थे जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।