बहराइच: बहराइच की प्रथम अपर जिला जज की अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित प्रथम अपर जिला जज की अदालत ने पत्नी की हत्या करने के मामले के आरोपी पति को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजीसी क्रिमिनल प्रमोद कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि घटना थाना दरगाह क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया है।