बहराइच: परेवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाजार होली का सामान लेने गया था
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परेवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार बाजार होली का सामान लेने गया था।