बहराइच: बहराइच रोडवेज बस स्टैंड से नौ रूट पर होली पर्व के मद्देनज़र बढ़ाई गई बसों की संख्या, अतिरिक्त बसें भी होंगी शुरू
रोडवेज बस स्टैंड से 9 lरुटों पर बसों का संचालन बढ़ा दिया गया है। होली पर्व के मौके पर परिवहन निगम ने बसों की संख्या को बढ़ाया है, साथ ही साथ परिवहन विभाग ने दावा किया है कि यदि किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एआरएम ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि सभी रूटों पर बसों की संख्या बढा दी गई हैं।