मधेपुरा: हसनपुर बराही में बिना अनुमति प्रोग्राम कराने पर 5 लोगों पर एफआईआर, ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आचार संहिता उल्लंघन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं एफएसटी टीम ने ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त किया है।