शाहजहांपुर: चौक कोतवाली के एसएस कालेज के पास छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
चौक कोतवाली क्षेत्र के एसएस कालेज के पास छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनो गुटों की विवाद क्या था इसकी जानकारी नही हो पाई है। हंगामा होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामे को शांत किया और कुछ छात्रों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।