शाहजहांपुर: कोतवाली के बाबूजई मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने सेल्स मैनेजर पर मारपीट और रुपए छीनने का लगाया आरोप, पुलिस से शिकायत
दरअसल आज चौक कोतवाली क्षेत्र के बाबूजई मोहल्ले के रहने वाले अध्ययन प्रताप सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह बरेली मोड़ स्थित बुलेट एजेंसी पर ड्यूटी करता है। उसका कहना है कि किसी बात को लेकर 4 अगस्त को सेल्स मैनेजर से विवाद हो गया था। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान सेल्स मैनेजर ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और 6500 छीन लिए।