शाहजहांपुर: बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ ने तमाम मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
दरअसल आज बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ के तमाम शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने तमाम समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन देकर शिक्षकों ने परिषदीय विद्यालयों में सभी सुविधाएं बेसिक मान्यता प्राप्त विद्यालय की तरह देने की मांग की।