शाहजहांपुर: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के मौके पर खिरनी बाग से निकाली गई प्रभात फेरी, शहीद पार्क में प्रभात फेरी का हुआ समापन
दरअसल आज काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के मौके पर खिरनी बाग रामलीला मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मुख्य मार्ग से होकर शहीद पार्क पहुंची। यहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी का समापन हुआ। प्रभात फेरी जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार के मार्गदर्शन में निकाली गई। इस दौरान तमाम शिक्षक और शिक्षकों सहित छात्र मौजूद रहे।