शाहजहांपुर: मिर्जापुर के सरैया के पास बस के ओवरटेक करने से अनियंत्रित बाइक सवार की गिरकर मौत, शुक्रवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के प्रथ्वीपुर निवासी 18 साल का भूरे गुरूवार को फर्रुखाबाद स्थित बुआ से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था। मिर्जापुर के सरैया के पास बाइक सवार को रोडवेज बस ने ऐवरटेक किया था। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। उसके बाद बाइक सवार भूरे का सिर एक साइन बोर्ड से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हो रहा है।