शाहजहांपुर: हरदोई की बुजुर्ग महिला की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, शुक्रवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के नई बस्ती निवासी 70 साल की मायादेवी गुरूवार को पैदल घर आ रही थी। गांव में ही बाइक सवार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मायादेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों और पुलिस ने उनको सीएचसी भेजा। उसके बाद उनको शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।