पटेरा: पटेरा में शिक्षा के मंदिर बदहाल,कहीं पेड़ के नीचे लग रही कक्षाएं तो कहीं क्षतिग्रस्त स्कूल भवन
Patera, Damoh | Aug 12, 2026 पटेरा ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर सामने आई है ग्राम महगुवा की प्राथमिक शाला का भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों की कक्षाएं खुले आसमान के नीचे पेड़ के नीचे लगाई जा रही हैं,वहीं कजरा माफी प्राथमिक शाला का भवन भी जर्जर हालत में बताया जा रहा है,सवाल यह है कि आखिर प्रस्ताव और शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इन स्कूलों की सुध कब लेंगे।