नौगावां सादात: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले नौगावां विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव
नौगावां सादात। समाजवादी पार्टी के नौगावां विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होने की बात सामने आई है।