आगर: ज़हरीले पदार्थ का सेवन करने से तनोड़िया निवासी 27 वर्षीय युवक की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
तनोड़िया के रहने वाले अरुण गोस्वामी ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ी पर परिजन आगर के निजी अस्पताल लेकर आए जहां उनकी शनिवार सुबह 6 बजे मौत हो गईपरिजन शव पोस्टमार्टम के लिए आगर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों सौंपा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।