आगर: कानड़ बस स्टैंड के पास बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, अनियंत्रित बस ने दो बाइकों को कुचला
कानड़ बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह 9 बजे मालवा बस के चालक रईसउद्दीन पिता रफीक उद्दीन उम्र 54 निवासी आगर को हार्ट अटैक आ गया।जिससे वह बेसुध हो गए और बस सड़क किनारे खड़ी दो बाइक में जा घुसी जिससे दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हुई बस चालक रईसुद्दीन को आसपास दुकानदार द्वारा बस से निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानड़ लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषितकर दिया