आगर: आगर में पुस्तक मेला सिर्फ़ औपचारिकता, एक बजे से पहले ही खाली हो गए स्टॉल, अभिभावक परेशान
आगर जिला मुख्यालय पर शासकीय कन्या स्कूल में आयोजित पुस्तक मेले को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह था, लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही और व्यवस्थाओं के अभाव ने इस उत्साह को निराशा में बदल दिया। मेले का आखिरी दिन 5 अप्रैल निर्धारित था, लेकिन अधिकांश स्टॉल्स 4 अप्रैल को ही समेट लिए गए, जिससे अंतिम दिन पहुंचे अभिभावक और छात्र परेशान नजर आए।