आगर: आगर के पुराने अस्पताल चौराहे पर दो कार चालकों में विवाद, यातायात पुलिस ने शांत कराया
आगर के पुराने अस्पताल चौराहे पर शनिवार शाम करीब 4 बजे दो कार चालकों के बीच विवाद हो गया। घटना उस वक्त हुई जब एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ देर तक चलती रही। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।