चौथम: चौथम थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन
जिले के चौथम थाना परिसर में थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, बीडीओ, सीओ व अन्य जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे। मौके पर पुलिस बल के सशस्त्र बलों ने भी झंडे को सलामी दी। झंडोतोलन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते थानाध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने के मकसद के बारे में भी जानकारी दी.