शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने व्हाट्सअप पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मेरठ के युवक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Aug 22, 2026 शनिवार को शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि कण्डेला निवासी विभोर गर्ग को व्हाट्सअप के जरिए जान से मारने की धमकी देने की वारदात प्रकाश में आई थी। शिकायत के आधार के केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मेरठ के माधवपुरम निवासी आकाश वर्मा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सिम बरामद हुआ है।