बाढ़: नीट आंदोलन के मद्देनज़र, बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ का सुरक्षा हेतु संयुक्त फ्लैग मार्च
Barh, Patna | Jul 24, 2026 अखिल भारतीय नीट आंदोलन के मद्देनज़र शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बाढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया। स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क रहने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।