मंझनपुर: आशा कार्यकर्ता भर्ती मामले में DCPM दोषी, डीएम ने कार्रवाई के लिए सीएमओं को भेजा पत्र
कौशांबी में स्वास्थ्य महकमे में रुपए लेकर आशा कार्यकर्ता की भर्ती मनमाने तरीके से करने का खुलासा हुआ है। बुधवार को डीएम ने CDO की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाये गए DCPM पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है। चायल तहसील के चलौली ग्राम प्रधान मैदान सिंह ने फरवरी में शिकायत कर आशा भर्ती मे 1 लाख रुपए लिए जाने का आरोप लगाया था।