मंझनपुर: मुबारकपुर के रहने वाले दहेज हत्या के अभियुक्त को दिलाई गई 8 वर्ष कारावास की सजाव लगाया गया 18000 अर्थदंड
कौशांबी न्यायालय द्वारा दहेज हत्या के एक अभियुक्त को 8 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में थाना महेवाघाट पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि मेरी बुआ की लड़की के पति व परिजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की गई नहीं मिलने पर मारपीट कर हत्या कर दी गई जिससे पेट में पल रहे अज्ञात शिशु की भी मृत्यु हो गई थी।