माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई, 24 घंटे गश्त और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को सक्रिय एवं अलर्ट रखा जाए।
एनआईसी दरभंगा से जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जल रड्डी, नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
#samratchoudhary
#CMSamrat