कटकमसांडी: लोकसभा में रेलवे मामले पर सांसद मनीष जायसवाल की आवाज
आज बुधवार 12 बजे लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल झारखंड राज्य और विशेषकर अपने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की गंभीर जनमुद्दों को लेकर लोकसभा के शीतकालीन सत्र में मुखर दिख रहें हैं। बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों की आवाज़ बनकर सदन पटल पर उन्होंने रेलवे से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया।