कटकमसांडी: मंडई कला में महिला सहित तीन लोगों पर हमला, अस्पताल में भर्ती
मंडई कला में महिला सहित तीन के साथ जमकर मारपीट की गई है।आज मंगलवार सुबह 9 बजे इस संबंध में भुक्तभोगी शीला देवी के लिखित आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं तीनों घायल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में शीला देवी पति गणेश विश्वकर्मा ने एसपी अरविंद कुमार सिंह को एक आवेदन दिया है।