कटकमसांडी: हजारीबाग जिला पैक्स संघ ने विधायक प्रदीप प्रसाद को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
हजारीबाग जिला पैक्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज शुक्रवार 5 बजे सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग जिले के किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से जिले के धान को अन्य राज्यों में भेजे जाने पर रोक लगाने और किसानों के लिए लाभकारी कदम उठाने की मांग की गई।