हजारीबाग-चतरा मार्ग के कटकमसांडी के लखनु छलटा मोड़ के पास अनियंत्रित वाहन के पलटने से उसपर सवार बारह छात्र जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि मटवारी स्थित एक कोचिंग संस्थान के 28 छात्र इस वाहन पर सवार थे और ये सभी मटवारी से चतरा के तमासिन जलप्रपात पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे।