कटकमसांडी: कटकमसांडी में सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
कटकमसांडी में लगातार दूसरे दिन सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना कटकमसांडी- डांटो मार्ग पर भदुलिया के पास घटी। जहां तीखे घुमावदार मोड़ पर स्कूटी असंतुलित होकर तेजी से डिवाइडर से जा टकराई और उस पर सवार दो युवक गड्ढे में जा गिरे। दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।