एकंगरसराय: एकंगरसराय में एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, खाते से पचानवे हजार रुपये निकाले
पीएनबी एटीएम से रुपये निकालने गई बच्ची अनिशा रानी का मदद के बहाने एक युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से दो-तीन किस्तों में 95 हजार रुपये निकाल लिये। मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आने पर बच्ची ने खाते में बची राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। अनिशा की मां नूतन कुमारी ने एकंगरसराय थाने में शिकायत दर्ज करायी है।