सीतापुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पंचमपुरवा में एक 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम और उच्च अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि मृतका की पहचान पिंकी गुप्ता (45 वर्ष), पत्नी जयभान गुप्ता के रूप में हुई, जिनका शव उनके ही घर के एक कमरे में बरामद हुआ। शुरुआती जांच में घर में किसी भी तरह की 'जबरन एंट्री' (फोर्स्ड एंट्री) के निशान नहीं मिले और घर का सारा सामान व्यवस्थित पाया गया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही कि घटना को किसी परिचित व्यक्ति द्वारा ही अंजाम दिया गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देशानुसार तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित कर लिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जल्द ही घटना के सफल अनावरण का दावा किया।
#Sitapur #SitapurPolice #UPPolice #SitapurNews #CrimeNews #SitapurCrime #KotwaliDehat #LawAndOrder #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeUpdate