गुना: हरिपुर चक गांव में जमीन विवाद, दबंगो पर मारपीट करने और पुलिस पर बताएं अनुसार FIR न लिखने के फरियादियों ने लगाए आरोप
Guna, Guna | Jun 19, 2026 गुना कैंट थाना के हरिपुर चक गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। 19 जून को फरियादी अनीता भिलाला और उसके भाई ने आरोप लगाया, 16 जून को दबंगों ने मारपीट की पुलिस ने नही सुनी। 17 जून को एसपी से समाज के साथ गुहार लगाई। पुलिस ने FIR लिखी लेकिन बताएं अनुसार न धाराएं लगाई और ना रिपोर्ट लिखी। 19 जून तक कार्रवाई न होने का भी आरोप है। तीन घायल भर्ती है।