रायडीह: सीलम बाजार के पास ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग घायल, युवती गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Raidih, Gumla | Mar 13, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम बाजार के समीप बुधवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पुलूंगडेवी जारी निवासी 25 वर्षीय प्रफुल्लित मिंज, 21 वर्षीय अमन मिंज और उनके पिता 52 वर्षीय प्रभु दास मिंज शामिल हैं। घटना में प्रफुल्लित मिंज को अंदरूनी गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई।