केरसई: केरसई में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Kersai, Simdega | Jul 28, 2026 केरसई थाना क्षेत्र में बुधाधार शंख नदी के पास प्रभु प्रधान के नए घर के बाहर युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान मीचू टोली के राजेश लकड़ा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार राजेश मानसिक तनाव में थे और पत्नी के जाने के बाद नशा करने लगे थे। सोमवार रात घर से निकले। सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया, मंगलवार शाम 7 बजे दी गई जानकारी