भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 19 साल से फरार 3 वारंटी गिरफ्तार, साइबर ठगी का दलाल भी हुआ पकड़ा
विशेष अभियान के तहत बिजौलिया पुलिस ने 19 साल से फरार लूट के तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा जंगल क्षेत्र से मच्छर सिंह, रमेश उर्फ मेसिया और नसरु को दबोचा। साथ ही साइबर ठगी में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दलाल भैरू सोनी को भी पड़ा है।