खजनी: अहिरौली खुर्द में गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में एक अभियुक्त को सिकरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अहिरौली खुर्द में सोमवार को आदेश चौधरी नाम के एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आदेश के पिता द्वारा सिकरीगंज थाने में दी गई तहरीर के आधार पर 4 नामजद व दो से तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया।