खजनी: रतनपुरा ग्राम सभा में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान, तहसीलदार खजनी भी मौके पर रहे मौजूद
विकासखंड बेलघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत रतनपुरा में मंगलवार को तहसीलदार गोपाल कृष्ण त्रिपाठी की देख रेख में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। गणना गुरुवार को होनी है। खंड विकास अधिकारी बैलघाट सतीश सिंह ने बताया कि रतनपुरा ग्राम सभा में कुल 902 मतदाता है। जिसमें कुल 524 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।