खजनी: पुलिस की मौजूदगी में ढेबरा के ढखवा घाट पर अहीरौली निवासी मृतक आदेश चौधरी का हुआ अंतिम संस्कार, गोली मारकर की गई थी हत्या
गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील अंतर्गत आने वाले ढेबरा के ढखवा घाटपर बुधवार को दिन में अहीरौली गाँव के निवासी मृतक आदेश चौधरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आदेश चौधरी की सोमवार को सीकरीगंज थाना क्षेत्र के अहीरौली खुर्द गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार की देर शाम को शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुँच गया था। पिता के हाथों शव का अंतिम संस्कार हुआ।