कोंडागांव: सालेहा पारेख ने 12वीं बोर्ड में जिला टॉप किया, कोंडागांव में 95% अंक हासिल कर बनीं टॉपर, घर पर बधाइयों का लगा तांता
कोंडागांव जिले के केसकाल स्थित पीएम श्री आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा सालेहा पारेख ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। बुधवार दोपहर ढाई बजे परिणाम घोषित होने के बाद सालेहा के घर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।