ब्यावर: ब्यावर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
Beawar, Ajmer | Sep 9, 2026 ब्यावर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मसूदा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।