दमोह: खर्राघाट इमलिया में वन विभाग ने वन भूमि पर काबिज लोगों को हटाया, ज़मीन वापसी की मांग के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | May 23, 2026 दमोह खर्राघाट इमलिया के ग्रामीण शनिवार दोपहर महिलाओं सहित कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से वन भूमि पर काबिज होकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, लेकिन वन विभाग ने उनका कब्जा हटाकर जमीन खाली करा दी। दुर्गा अहिरवार सहित ग्रामीणों ने शासन से जमीन पर मालिकाना हक देने और हटाई गई जमीन वापस दिलाने की मांग की।