फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने घर का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।