प्रतापगढ़: खुले बिजली के तारों से युवक की मौत, आरोपी को रामनगर भीजपुर से किया गया गिरफ्तार
थाना अंतू क्षेत्र के ग्राम रामनगर भोजपुर से सोमवार दोपहर 3 बजे सबमर्सिबल पंप के खुले बिजली के तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में नामजद आरोपी शेरबहादुर सिंह को पुलिस ने घटनस्थल से गिरफ्तार कर लिया है। थाना अंतू पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।