कैथल: महिला थाना कैथल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी गुप्ता कॉलोनी जींद के आशीष को किया गिरफ्तार
महिला थाना पुलिस की एचसी रेनु ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी पीड़िता के पति गुप्ता कालोनी जिला जींद निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना राजौंद क्षेत्र के एक गांव की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 12 दिसंबर 2020 को आशीष उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवारजनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।