हसनपुर: सैदनगली थाना पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल, किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के अपराध पर जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत अमरोहा जनपद की सैदनगली थाना पुलिस ने कुख्यात आरोपी अरमान उर्फ काले खां को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। संभल जिले के असमोली कस्बे का रहने वाला आरोपी अरमान उर्फ काले कई संगीन मामलों में वांछित था और वर्ष 2015 में अमरोहा नगर में हुए हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा।