खेरागढ़: सोनी खेड़ा गांव में अपने ही खेत से तरबूज तोड़ने पर 13 साल के बच्चे की निर्मम हत्या
आगरा के बसई जगनेर क्षेत्र के सोनी खेड़ा गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज अपने ही खेत से तरबूज तोड़ने के विवाद में 13 वर्षीय मासूम अवनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बच्चे के चेहरे पर इतनी बेरहमी से वार किए कि उसे पहचानना मुश्किल हो गया। मृतक के पिता नरेश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने अपना खेत गांव के ही कुछ लोगों को बटा